एक नवयुवक फांसी लगाकर पेड़ में आत्महत्या कर ली पंचायत मनसुख वार्ड क्रमांक दो

जिला कोरिया से कमरुन निशा की रिपोर्ट

कोरिया जिला मुख्यालय से मात्र 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत मनसुख में एक नवयुवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मनसुख के वार्ड नंबर 2 तलवा पारा के एक निवासी युवक सूरज पिता बेचू लोहार उम्र लगभग 21 वर्ष बुधवार की शाम गांव के एक महुआ पेड़ के डगाल पर चढ़कर अपने कमर में लगी बेल्ट को निकालकर उसी से फांसी लगा ली फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस जानकारी प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर भेज दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published.