नोवेल कोरोना वायरस : संकटग्रस्त श्रमिकों की मदद के लिए कलेक्टर डोमन सिंह की अध्यक्षता में समिति गठित, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

कमरुन निशा
कोरिया 26 मार्च 2020/ छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा जारी परिपत्र के परिपालन में कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देश अनुसार नोवेल कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में संकटापन्न जरूरतमंद पंजीकृत श्रमिकों एवं कर्मकारों को आवश्यकतानुसार तात्कालिक सहायता प्रदान करने हेतु जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 9827450294 एवं 8962863983 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से प्राप्त श्रमिकों के प्रकरणों का 24 घण्टे के भीतर निराकरण करने हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति भी गठित की गयी है। जिसमें जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तूलिका प्रजापति को सदस्य, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री सुखनाथ अहिरवार को सदस्य एवं नोडल अधिकारी एवं श्रम पदाधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को सदस्य सचिव बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.