भाजपा नेताओं के निधन पर श्रद्धांजलि दिया देवेंद्र ने

kamrun nisha

भाजपा नेताओं के निधन पर श्रद्धांजलि दिया देवेंद्र ने
पूर्व मंत्री राजेन्द्रपाल सिंह भाटिया एवं पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के असामयिक निधन पर भाजपा नेता देवेंद्र तिवारी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश भाजपा परिवार गहरे शोक में है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां पूर्व मंत्री भाटिया ने लंबे समय तक पार्टी को अपनी सेवा दी थी वही जूदेव ने अपने परिवार द्वारा पार्टी की सेवा के परंपरा को युवा शक्ति के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम किया है। जूदेव के अल्प आयु में निधन से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
पार्टी ने आज अपने सभी कार्यक्रम या समारोह रद्द कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता दोनों दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.