गरीब जरूरतमंदों के लिए सदका निकालें…….. अंजुमन कमेटी चर्चा नमाजी घर में पढ़ें नमाज

नीरज गुप्ता चरचा कालरी ……अंजुमन इस्लामिया कमेटी चर्चा चर्चा के सेक्रेटरी जनाब मुराद अली ने जानकारी दी कि कुरौना संक्रमण से बचाव हेतु राज्य वक्फ बोर्ड के आदेशानुसार नमाजी अपने-अपने घरों में नमाज अदा करेंगे इसके अतिरिक्त जुम्मे की नमाज भी घरों में पढ़ी जाएगी अंजुमन कमेटी के सदर मोहम्मद रज्जाक खान व सचिव मुराद अली ने वर्तमान परिस्थिति मैं गरीब जरूरतमंदों की मदद करने हेतु सभी से सदका निकालने की अपील की है मौलाना नौशाद आलम रिजवी खतीब ओ इमाम जामा मस्जिद चर्चा ने कहा की
ख

सदर जनाब रज्जाक खान
मेरे अजीज भाइयों एक पैगाम मिल्लते इस्लामिया के नाम अल्लाह के नबी सल्ला वसल्लम फरमाते हैं सदका एक ऐसी चीज है जो मौत के अलावा हर बला को टाल देती है इस वक्त इलाके से लेकर के मुल्क तक सभी लोग नोबेल कोरोना वायरस जैसी बला में मुबतला है और इससे बचने के लिए यह आसान नुस्खा है जिसे हम अपनाएं और बलाओ से महफुज रहें इसकी सूरत यह है कि आज इस बला की वजह से कोई भी अपने घर से नहीं निकल पा रहे हैं और लोगों के हालात बद से बदतर हो रही है

सेक्रेटरी जनाब मुराद अली
मीडियम तबके के लोग तो अपनी जिंदगी किसी तरह से जी लेंगे लेकिन वह गरीब जो रोजाना मजदूरी करके कमाता और खाता था उन लोगों की जिंदगी के लाले पड़ जा रहे हैं अब फरमान ए मुस्तफा के मुताबिक अगर हम अपने लिए और अपने बच्चों के लिए सदका निकालकर के उन गरीबों के हवाले कर दे तो हमें दुगुना सवाब मिलेगा

एक इस बला से हम महफूज रहेंगे दूसरा गरीबों की मदद करने का सवाब मिलेगा अल्लाह ताला आप तमाम हजरात को इस नेक काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की तौफीक अता फरमाए और फरमाने रसूल पर अमल करने की भी तौफीक अता फरमाए जजाकल्लाह

