भाजयुमो बैकुण्ठपुर मण्डल के द्वारा एन. एच 43 के सुधार एवं नवीनीकरण के लिए एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।
kamrun nisha

भारतीय जनता युवा मोर्चा बैकुण्ठपुर मण्डल के द्वारा मुख्यालय के नेशनल हाईवे एन.एच. 43 की दूरदशा को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन प्रशासन, जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर किया गया।
जिसमें खस्ताहाल सड़क को लेकर युवा मोर्चा बैकुण्ठपुर द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्णबिहारी जायसवाल जी के आवाहन पर बैकुण्ठपुर से होकर गुजरने वाले मुख्य मार्ग एन.एच. 43 के सुधार एवं नवीनीकरण को लेकर बैकुण्ठपुर युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल एवं भाजयुमों युवाओं के नेतृत्व में सर्वप्रथम दिनांक-20/9/2021 दिन सोमवार को ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर कोरिया को खराब सड़क को लेकर अवगत कराया गया जिसके पश्चात कलेक्टर कोरिया द्वारा तुरन्त ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए खराब सड़क पर 40एम एम गिट्टी एवं रेत डलवा कर अस्थाई रुप से सड़क की लीपा पोती की गई जो उसी शाम बारीश के पानी में बह गई। तथा गढ्ढों में सिर्फ गिट्टी ही शेष बची जिसके उपरांत दुर्घटना होने की संभावना और बढ़ गई। इसके उपरांत आज दिनांक – 23/9/2021 दिन गुरुवार को पुनः युवा मोर्चा बैकुण्ठपुर के युवाओं द्वारा खस्ताहाल सड़क के नवीनीकरण एवं स्थाई सुधार को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन शहर के पेट्रोल पंप से लेकर महाविद्यालय तक किया गया।


