अग्रसेन जयंती को भव्य रूप से मनाने एवं नवयुवक अग्रहरि समाज के गठन की बैठक संपन्न
kamrun nisha

समाज के उत्थान के लिए वरिष्ठ जनो के साँथ आगे आया युवा वर्ग लंबे समय के बाद अग्रहरि समाज की बैठक जिला मुख्यालय के गायत्री शक्ति बैकुंठपुर प्रागंण में रखी गई। इस बैठक में अग्रहरि समाज के वरिष्ठ जन एवं युवा वर्ग समेत समाज की महिला मंडल ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । साँथ ही समाज को समय के साँथ कदम से कदम मिला कर चलने और अपने समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाने का दृण संकल्प सभी वरिष्ट व युवा वर्ग साँथ ही महिला मंडल ने लिया है। इस बैठक में अग्रहरि समाज के लोगो को एक जुट करने पर जोर देते हुए नई कार्यकारणी बनाने व समय समय पर समाज के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न कराने की बात रखी गई जिसमें वरिष्ट जनों ने आशीर्वाद सहित संभव मदद के लिए युवा वर्ग का साथ देने की बात कही है। बैठक के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों, युवा वर्ग,महिलाओं ने अपने विचार साझा किए जिससे एक मजबूत कड़ी बन कर उभरी वरिष्ट जनों के सुझाव को युवा वर्ग ने अपने समाज के उत्थान और एक नई दिशा की ओर ले जाने के लिए आशीर्वाद स्वरूप ग्रहण किया है। अग्रहरि समाज के इस बैठक में कई मुद्दों पर गहन चिंतन की गई साथ ही अग्रसेन जयंती मनाने, दशहरा मिलन करने, अग्रहरि समाज की पारिवारिक पृष्ठभूमि तैयार करने की बातें रखी गई। समय के साथ समाज को नई दिशा व ऊर्जा को मद्देनजर रखते हुए सभी के सहयोग व सर्वसम्मति से समाज के बेहतर नेतृत्व के लिए नवयुवक अग्रहरि समाज का गठन किया गया जिसकी बागडोर राजीव गुप्ता(विक्की) को देकर उन्हें जिले का अध्यक्ष चुना गया है वहीं सचिव के रूप में अंकित गुप्ता(लवी) को जिम्मेदारी दी गई है। सभी युवा वर्ग ने एक स्वर में पूर्ण सहयोग देने की बात कही है।
अग्रसेन जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय


