पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय तीरथ गुप्ता जी का प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई भाजपा कार्यालय में फल वितरण जिला अस्पताल
tkamrun nisha

भारतीय जनता पार्टी जिला केरिया के मुख्यालय के बैकुण्ठपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय तीरथ गुप्ता जी का प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।


भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका बैकुण्ठपुर अध्यक्ष तीरथ गुप्ता जी का पुण्यतिथि जिला भाजपा कार्यालय में पुष्प अर्पण, दिप जलाकर एवं जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर में फल वितरण कर याद किया गया।
विगत एक वर्ष पहले 4 अक्टुबर 2020 को हमारे बिच से अचानक हमें छोड़ कर चले गए जिनके विचारों को याद कर वर्तमान के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल जी के नेतृत्व में पुण्यतिथि का कार्यक्रम 2 मीनट का मौन भी रख कर किया गया।
जिसमें प्रमुख रुप से भाजपा के जिला मंत्री पंकज गुप्ता, जिला संयोजक बबलू सिंह, मण्डल अध्यक्ष भानुपाल, महामंत्री सुभाष साहू, अर्षद खान, बृजेन्द्र, मनोज गुप्ता आषीश महाराज, घनश्याम साहू सुरेंद्र चक्रधारी, हर्षल गुप्ता पूर्व पार्षद गुलाब अन्य उपस्थित रहे।

