newकोरियाछत्तीसगढ़

कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएमएफ की प्रबंध कारिणी समिति की बैठक संपन्न

kamrun nisha


कोरिया 05 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में आज यहां जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कोरिया जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंध कारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर धावड़े के मार्गदर्शन में सीइओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत ने विभागों द्वारा प्रस्तुत नवीन प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में पेयजल आपूर्ति, शैक्षणिक अधोसंरचना एवं आवश्यक सुविधाएं, कृषि एवं आधारित विभागों, सुपोषण अभियान, स्वास्थ्य सुविधाओ के विस्तार आदि पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास के कार्याे की प्रगति एवं भौतिक-वित्तीय स्थिति की समीक्षा, वित्तीय वर्ष 2020-21 वार्षिक आय व्यय लेखा का प्रस्तुतिकरण, वित्तीय वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 का लेखा परीक्षा (ऑडिट) का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में स्वीकृत कार्यों के कार्योंत्तर स्वीकृति का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2021-22 का वार्षिक कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु नवीन प्रस्तावओं पर चर्चा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत सहित प्रबन्धकारिणी समिति के संबंधित सदस्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *