शहर चौड़ीकरण को लेकर युवाओं में रोष ,कलेक्टर ने युवाओं को करवाया घंटों इंतजार —

जिला कोरिया बैकुंठपुर सड़क चौड़ीकरण को लेकर शहर के युवाओं द्वारा छेड़ी गयी मुहिम के संबंध में बड़ी संख्या में युवा कलेक्ट परिसर बैकुण्ठपुर में पहुंचे जहां अधिकारियों द्वारा युवाओं को दिनांक 5/10/2021 दिन मंगलवार के दोपहर 12:30 बजे मिलने का समय निर्धारित किया गया था किंतु दोपहर 3:30 बजे तक शांति पूर्ण रूप से इंतजार करने के बाद भी युवाओं को कलेक्टर कोरिया से मिलने का अवसर प्राप्त नहीं हो पाया , जिससे कारण शहर से लगभग 100-150 की संख्या में समयानुसार पहुंचने पर अपर कलेक्टर कोरिया के द्वारा बाहर आकर ज्ञापन लेने की कोशिश की गई जिसका शहर के युवाओं ने प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपने के बजाय स्वयं कलेक्टर कोरिया से बात करने की मांग की गई ,सभी का कहना था कि पूर्व में प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर दिन मंगलवार को कलेक्टर कोरिया से अपनी बात रखने का समय प्राप्त किया था । इसलिए शहर के युवाओं द्वारा बड़ी संख्या में कलेक्टर कोरिया के समक्ष अपनी बात रखने की मांग की गई ,जिससे प्रशाशन एवं शासन से स्पष्ट जानकारी प्राप्त की जा सके ।

आने वाले समय मे युवाओं ने बैठक करके रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया है इस हेतु अब उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है ।।

