कोरिया बचाव मंच क्रमिक धरना प्रदर्शन में बैठे 16 सदस्य 47 वां दिन

कमरून निशा

छत्तीसगढ़ जिला कोरिया बैकुंठपुर – खबर कोरिया जिले से है जहां मनेंद्रगढ़ जिला बनने से कोरिया जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विरोध दिखाई दे रहा है वहीं जिले वासियों के द्वारा कोरिया बचाओ मंच क्रमिक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें के सभी वर्ग के सदस्य गणों ने पदाधिकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया है।
0- रोहित– ने कहा हमारे जिले का बंटवारा दुर्भाग्यपूर्ण हुआ है कोरिया जिला 5 ब्लॉक का छोटा जिला था जहां लोग आर्थिक एवं सामाजिक रूप से जुड़े हुए थे। इसके पश्चात उन्होंने कहा कि जो बंटवारा हुआ है उसके बाद हमारी 1 सूत्री मांग है की हमें खडगवां,बैकुंठपुर एवं सोनहत तीनों ब्लॉक समेत कोरिया वन मंडल जो बना हुआ है उसकी मांग करते हैं साथ ही बैकुंठपुर को संभाग मुख्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की मांग करते हुए कहा कि अगर प्रशासन हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो यह धरना प्रदर्शन उग्र अनशन का रूप ले लिया यह हमारे हक की लड़ाई है।
0— मनोज मलिक एवं सदस्यों ने कहा कोरिया जिले का विभाजन गलत तरीके से हुआ है विभाजन के लिए जिन क्षेत्रों का चयन किया गया उन क्षेत्रों के ना ही जनप्रतिनिधि और ना ही ग्रामीणों की सहमति ली गई इस विभाजन से पूरे जिले को नुकसान हो रहा है एवं विभाजन के बाद कोरिया जिला बहुत छोटा हो गया है साथ ही उन्होंने कहा राजनीतिक लाभ लेने के लिए जिले का बंटवारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.