मिनी माता सम्मान के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

kamrun nisha


कोरिया 07 अक्टूबर 2021/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) के लिए विभिन्न वर्गों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं से आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गये हैं। इस हेतु पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सम्मान महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। इसके तहत किसी एक महिला अथवा संस्था को दो लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के तौर पर दिये जाने का प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.