Thursday, September 17, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

कलेक्टर धावड़े कोटाडोल केसीसी शिविर में मिले किसानों से जनकपुर से कोटाडोल होते हुए देर शाम पहुंचे देवसिल गांव को रोशन करने उपस्वास्थ्य केंद्र के नजदीक सोलर हाई मास्क लगाने के निर्देश, स्वास्थ्य केंद्र के संचालन की ली जानकारी

kamrun nisha

कोरिया 07 अक्टूबर 2021/भरतपुर भ्रमण के दौरान गत दिवस कलेक्टर श्याम धावड़े देर शाम कोटाडोल से होते हुए देवसिल ग्राम पहुंचे। यहां उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय उचित मूल्य दुकान का अवलोकन किया। कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक सोलर हाई मास्क लगाने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणों की सुविधा के लिए रात के समय गांव में रोशनी हो सके। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र संचालन की भी जानकारी ली।
कोटाडोल में केसीसी शिविर में कलेक्टर में किसानों से मिले, केसीसी बनवाने की अपील के साथ अन्य ज़रूरतों की ली जानकारी
कलेक्टर धावड़े कोटाडोल में आयोजित किसान क्रेडिट कार्ड शिविर में पहुंचे। शिविर में कलेक्टर ने किसानों से बात कर किसान क्रेडिट कार्ड ज़रूर बनवाने की अपील की। कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक कृषि ने शिविर में आये किसानों को केसीसी के लाभ बताए। उन्होंने बताया कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि मित्रों द्वारा घर-घर जाकर भी आवेदन लिए जा रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंक के माध्यम से केसीसी बनाये जा रहे हैं। किसानों को अपने आवश्यक दस्तावेज की कॉपी तैयार करनी होगी और बस एक दिन हस्ताक्षर के लिए बैंक आना होगा। किसान क्रेडिट कार्ड शिविर में कोटाडोल और आस-पास गांवों से किसान पहुंचे। कलेक्टर इस दौरान ग्रामीणों की अन्य समस्याओं और ज़रूरतों से भी अवगत हुए और अधिकारियों को निराकरण के ज़रूरी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शिविर में किसानों से क्षेत्र में जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिनके पास आवश्यक दस्तावेज नहीं है, उनके लिए ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसी तरह वनाधिकार पत्र के लिए नियम अनुसार आवेदन करने कहा। उन्होंने ऋण पुस्तिका और तिरंगा पट्टा प्रकरणों की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत ने किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की जानकारी दी। साथ ही कोविड वैक्सीनेशन कराने भी प्रेरित किया। इस दौरान एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत भरतपुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *