Sunday, October 25, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

पोस्टर और वॉल पेंटिंग्स के जरिये किया जा रहा जागरूक समितियों द्वारा अपने दुर्गा पंडालों में लगाया जा रहा है निजात बैनर

kamrun nisha

कोरिया पुलिस के निजात अभियान को 104 दिन होने जा रहा है एवं प्रत्येक दिवस कोरिया पुलिस के द्वारा कुछ नया कार्य कर आम जनता को जागरूक करने की कोशिश जारी है। वही दूसरी ओर दुर्गापूजा समितियों के द्वारा स्वयं निजात अभियान के तहत अपने-अपने पंडालों में निजात के बैनर लगाए गए हैं एवं दुर्गानवमी में होने वाले कार्यक्रमों में भी नशा मुक्त कोरिया इस अभियान में पुलिस के साथ-साथ आम जनता भी अपनी सहभागिता दर्ज करा रही है साथ ही वॉल पेंटिंग के जरिए लोगों को जागरूक करने में अपना सहयोग प्रदान कर रही है। कोरिया जिले के समस्त दवाई दुकानों द्वारा भी इस मुहिम में पुलिस का साथ देते हुए नशे के विरुद्ध आवश्यक कदम उठाए हैं, बैनर एवं पंपलेट वितरण के जरिए जन जन तक नशा मुक्त कोरिया बनाने का संदेश पहुंचाया जा रहा है। वहीं चिरमिरी के बरतुंगा में वार्ड पार्षद सहाबुद्दीन खान ने दुर्गा पूजा के आय व्यय विवरण कार्ड पर #NIJAAT के बारे में छपवाया है जिसे घर-घर वितरण किया जा रहा है। गत दिवस एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने लोगों को बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्रीज भी निजात अभियान में अपना पूर्ण समर्थन देते हुए नशा मुक्त कोरिया बनाने की अपील कर रहे हैं। पुलिस कप्तान ने कहा कि जब तक इस नशे को जड़ से खत्म न कर दिया जाए तब यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।