राजीव गांधी किसान न्याय योजना: जिले के 23 हजार 131 किसानों के खाते में आए 19.41 करोड़ रुपये,’ ’मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को दीपावली त्यौहार से पहले दिया खुशियों भरा उपहार’

kamrun nisha


कोरिया 03 नवम्बर 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दीपावली त्यौहार से पहले किसानों को बड़ी सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री के द्वारा 1 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीसरी किश्त की राशि का अंतरण किया गया है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के ग्रामीण किसानों को 1500 करोड़ रुपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया गया है।
योजना के तहत जिले में 23 हजार 131 किसानों के खाते में खरीफ सीजन 2020-21 के लिए सब्सिडी की तीसरी किश्त 19 करोड़ 41 लाख 02 हजार 516 रूपए अंतरित की गई। यह राशि किसानों के खाते में जमा कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्वसहायता समूहों को दी जाने वाली लाभांश की राशि 10 करोड़ 81 लाख रुपए का भी अंतरण किया गया है। दीपावली पर्व से ठीक पहले राज्य के 21 लाख ग्रामीण किसानों के खाते में राशि पहुंचने से उनके त्यौहार की खुशियां दोगुनी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.