अलग-अलग स्थानों से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, थाना बैकुण्ठपुर की कार्यवाही
kamrun nisha

बैकुण्ठपुर- जिला कोरिया
प्रार्थी रोहित पटेल निवासी एम एल ए नगर बैकुंठपुर द्वारा दिनांक 23.9.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके निवास स्थल के सामने से उसकी अपाचे मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया गया है। जिसमे पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में चोरी हुए मोटरसाइकिल की लगातार पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 04/11/2021 को मुखबिर से सूचना मिला की एक बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल दिखा है सूचना के आधार पर मौके में पहुंचकर पूछताछ करने पर पता चला कि अपाचे मोटरसाइकिल प्रार्थी की मोटरसाइकिल है जिसे आरोपीगण लक्ष्मीकांत तिवारी पिता श्री माधव प्रसाद तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम भैंसाताल बिछिया टोला थाना केल्हारी एवं अतुल तिवारी पिता दिनेश प्रताप शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी भैंसाताल बिछिया टोला थाना केल्हारी द्वारा चोरी किया गया है साथ ही आरोपियों ने एक और होंडा साइन मोटरसाइकिल चेचिस नम्बर ME4JC65GJ7135915 व इंजन नम्बर JC65E72210170 भी केल्हारी क्षेत्र से चोरी किये हैं


