बहुचर्चित केनापारा सोसायटी पर हुई बड़ी कार्यवाही, कलेक्टर के निर्देश पर जारी हुआ आदेश भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने मामले पर बनाया था दबाव, ग्रामीणों का दिया था खुलकर साथ
kamrun nisha

बहुचर्चित केनापारा सोसायटी पर हुई बड़ी कार्यवाही, कलेक्टर के निर्देश पर जारी हुआ आदेश
भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने मामले पर बनाया था दबाव, ग्रामीणों का दिया था खुलकर साथ
जिला कोरिया बैकुंठपुर के ग्राम केनापारा के सोसायटी भ्रस्टाचार प्रकरण में कलेक्टर कोरिया श् एस धावड़े के निर्देश पर सोसायटी संचालक को जिला खाद्य अधिकारी द्वारा सोसायटी संचालन से पृथक करते हुए आगे की कार्यवाही का कड़ा आदेश जारी कर दिया गया है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर 1289221( बारह लाख नवासी हजार दो सौ इक्कीस रुपये) खाद्य विभाग को जमा करने का भी आदेश जारी किया गया है।ज्ञात हो कि गत एक माह पूर्व से ग्रामीणों द्वारा सोसायटी संचालक को हटाए जाने का अनुरोध किया था। ग्रामीणों ने प्रमाण सहित भ्रष्टाचार को उजागर किया था। हितग्राहियों को विगत कई महीनों से कोरोनाकाल में आवंटित होने वाले चावल का उठाव कर संचालक द्वारा हितग्राहियों को वितरित नहीं किया गया था। जब ग्रामीणों ने राशन कार्ड और वितरण रिकॉर्ड में अंतर देखा तो इसकी पड़ताल की तब जाकर इस बड़े राशन घोटाले का पर्दाफाश हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत की किंतु किसी ने इसे गम्भीरता से नहीं लिया। तब इस मामले व ग्रामीण युवा एक साथ होकर पूर्व जिपं सदस्य देवेन्द्र तिवारी को ग्रामीणों का साथ देने का आग्रह किया। युवाओं को समानता क्रांति प्रमुख अमिताभ गुप्ता का भी साथ मिला।
मामले की जानकारी लेने देवेन्द्र तिवारी स्वयं केनापारा पहुँच कर ग्रामीणों से बातचीत किये मामला गम्भीर लगने पर उन्होंने जिलाधिकारियों सहित कलेक्टर कोरिया से चर्चा कर सम्पूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया। उसी दिवस कलेक्टर श्री धावड़े ने प्रकरण पर जांच के निर्देश जारी किए।ग्रामीणों ने बताया कि प्रभावशाली संचालक होने की वजह से मामले को।पहले से ही दबाया जा रहा है और जांच के दौरान ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों पर झूठी शिकायत कर दी गयी है। श्री तिवारी ने इसपर पुलिस अधिकारियों से बात कर सच्चाई से अवगत कराया। इसके बाद लगातार विभाग से सम्पर्क स्थापित कर कारवाही का दबाव बनाया गया।
दीपावली से पूर्व ही कार्यवाही का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हो गए लेकिन इसके बाद विलम्ब को देखते हुए भाजपा नेता देवेन्द्र तिवारी ने गत 11 नवंबर को कलेक्टर कोरिया को स्वतः प्रमाण सहित सारे दस्तावेज उपलब्ध कराए । मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री धावड़े ने सोसायटी संचालक के विरुद्ध शीघ्र कठोर कार्यवाही के निर्देश जारी किए।
खाद्य अधिकारी ने निर्देश का पालन करते हुए खाद्य निरीक्षक के प्रस्ताव एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर सोसायटी संचालक को कार्य से पृथक कर गबन की राशि के वसूली के आदेश जारी कर दिए हैं।
ग्रामीणों ने कहा न्याय की जीत, धन्यवाद दिया पूर्व जिपं सदस्य को
ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण में संघर्ष के बाद मिली इस जीत को न्याय की जीत बताया है। लोगों ने पूरे मामले पर निर्भीकता के साथ ग्रामीणों का साथ देने के लिए पूर्व जिपं सदस्य देवेंद्र तिवारी को धन्यवाद दिया है। प्रकरण को प्रकाश में लाने वाले समानता क्रांति के अध्यक्ष अमिताभ गुप्ता के प्रति भी ग्रामीणों ने आभार जताया है।
ग्रामीणों की एकता ही वास्तविक ताकत– भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने पूरे मामले में कलेक्टर कोरिया की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत पुराने समय से हो रहे गड़बड़ी पर ग्रामीणों की एकता काम आयी
उन्होंने कहा कि कलेक्टर कोरिया ने पूरे मामले को समझा है।और ग्रामीणों को संघर्ष के बाद न्याय मिल पाया है।
इस मामले पर अभी विचार किया जाएगा और सार्वजनिक राशन में हेराफेरी किये जाने के विरुद्ध पर्याप्त कार्यवाही हो,इस पर भी आगे की कार्यवाही जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।
कई सोसायटियों में गड़बड़ी,जांच करवाएंगे अमिताभ गुप्ता
समानता क्रांति प्रमुख अमिताभ गुप्ता ने पूरे प्रकरण पर ग्रामीणों का साथ देने के लिए देवेन्द्र तिवारी को धन्यवाद दिया है।उन्होंने अभी और भी सोसायटी में राशन घोटाले की आशंका जाहिर की है और जांच कर कारवाही की बात कही है।


