10 मार्च 2021 को जिला सरगुजा अंतर्गत थाना गांधीनगर द्वारा ग्राम घंघरी में चलित थाना का आयोजन किया गया| जिसमें सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, श्री आर.पी. साय (भा.पु.से.) द्वारा चलित थाना में उपस्थित
Kamrun nisha


आज दिनांक 10 मार्च 2021 को जिला सरगुजा अंतर्गत थाना गांधीनगर द्वारा ग्राम घंघरी में चलित थाना का आयोजन किया गया| जिसमें सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, श्री आर.पी. साय (भा.पु.से.) द्वारा चलित थाना में उपस्थित जन समुदाय के शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया| साथ ही साथ चलित थाना में उपस्थित आम जनता को साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने एवं यातायात के नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दिया गया| श्री साय ने आयोजन में उपस्थित बालिकाओं को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य, की कामना करते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक रहने को कहा। इस दौरान वहां पुलिस अधीक्षक जिला सरगुजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.

