कोरिया पुलिस ने की झुमका जल महोत्सव के पार्किंग की व्यवस्था

kamrun nisha.

कोरिया पुलिस ने की झुमका जल महोत्सव के पार्किंग की व्यवस्था

दिनांक 01.02.2024 एवं 02.02.2024 को जिला कोरिया के थाना बैकुन्ठपुर अंतर्गत में झुमका जल महोत्सव का आयोजन किया गया है। झुमका जल महोत्सव में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्य्मंत्री श्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ के माननीय मंत्रीगण, सांसद, अन्य विशिष्ट अतिथियों एवं आमजनों के मद्देनजर व दीगर जिले से भी भारी संख्या में लोगो का अत्यधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होने की संभावना है। जिसके तहत जिला पुलिस कोरिया द्वारा लोगो की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए उनके आवगमन को सुलभ बनाने हेतु पार्किंग व्यवस्था की गई है। जिले के पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने बताया कि मेन रोड बैकुन्ठपुर के बाई ओर स्थित रामसेतु के बगल की सड़क के दाहिनी ओर खाली जगह में भारी वाहन ट्रक एवं बस पार्किंग व्यवस्था, मेन रोड से रामसेतु तिराहा की ओर जाने वाली सड़क की बाई ओर आमजनों के पब्लिक पार्किंग इसी प्रकार कलेक्टर बंगला रोड में स्थित चौदहा हाउस में P-4 कर्मचारियों के लिए मोटरसाइकिल पार्किंग, झुमका बोट क्लब मोड़ के अंतिम छोर के महामाया पार्किंग की ओर स्थित खाली जगह पर P -1 पासधारक जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों व पास प्राप्त आमजन की पार्किंग व्यवस्था, झुमका वोट क्लब तिराहा के दाहिनी ओर, बाई ओर एवं महामाया रोड़ के सामने वाली सड़क के बाई की खाली जगह पर P – 2 पासधारक वरिष्ठ अधिकारीगण/गणमान्य नागरिकगण एवं मीडियागण एवं झुमका बोट क्लब परिसर में P – 3 पासधारको के लिए व्हीव्हीआईपी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार कोरिया पुलिस द्वारा 03 पेट्रोलिंग पार्टी एवं 02 मोटरसाइल पेट्रोलिंग पार्टी तैयार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कोरिया ने अवगत कराया कि अनावश्यक भीड़ उत्पन्न न हो इस हेतु विभिन्न स्थलों पर पार्किंग की सुविधा बनाई गई है एवं जगह-जगह पर पुलिस तैनात किये गये है। साथ ही पुलिस अधीक्षक कोरिया ने जिले वासियों से उक्त आयोजन में अधिक से अधिक सम्मिलित होने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.