धरती आभा,महामानव भगवान बिरसा मुंडा जी जंयती संपन्न

kamrun nisha

जिला कोरिया पटना ,,,धरती आभा,महामानव*भगवान बिरसा मुंडा जी जंयती कार्यक्रम
पटना :- दिनांक 17/11/2021 को पटना 84 चौरासी में भगवान बिरसा मुंडा जंयती मनाया गया, इस कार्यक्रम में पटना चौक पर आदि देवी देवताओं की पूजा के बाद धरती आभा बिरसा मुंडा जी के चित्र पर समाज के बैगा ,वरिष्ठ जनों, मातृत्व शक्तियों के द्वारा माल्यार्पण और तिलक (हल्दी चावल) कर नमन किया गया ,इसके पश्चात एक विशाल रैली के साथ पानी टंकी पटना के सामुदायिक भवन में समाज के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनों *श्री यवत सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया, गोगपा के प्रदेश अध्यक्ष *श्री संजय कमरो , समाज के लिए पूरे तन मन और धन से समर्पित पार्षद *श्री विजय सिंह ठाकुर ,जनक सिंह जी, विजय सिंह जी अध्यक्ष आदिम जाति सहकारी समिति पटना, जनपद पंचायत बैंकुन्ठपुर के सदस्य *श्रीमती प्रमिला सिंह, पटना के सरपंच *श्रीमती गायत्री सिंह, समाज के वरिष्ठ जन *श्री सुरेश सिंह, *श्री भूपसाय सिंह , *श्री अरविंद सिंह और समाज के सभी सगा जन ,मातृत्व शक्तियों के उपस्थिति आयोजित हुआ । मंच का संचालन *श्री चन्द्रिका पैकरा जी और श्री धन साय सिंह जी के द्वारा किया गया ।
इस कार्यक्रम को विशेष रूप आयोजित करने वाले और सफल बनाने में श्री रिंकू सिंह जी शिक्षक, महान मरकाम ,मनोज सिंह जी, महेंद्र मरकाम, उदय सिंह, नागेशवर सिंह, सत्येन्द्र सिंह सरूता,महेंद्र सिंह, गोपाल कमरों,और सर्व समाज के लोगों का विशेष सहयोग रहा ।
*जय आदिवासी
*जय सेवा जोहार
*जय भगवान बिरसा मुंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published.