Saturday, October 17, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

किसानो का रकबा शून्य होने के विष्य मे भाजपा जिला मंत्री युवा मोर्चा उप सरपंच सलका हितेश प्रताप सिंह (लकी)ने दिया कलेक्टर को दिया ज्ञापन

kamrun nisha

जिला कोरिया सलबा ,,,,किसानो हित मे और अपने क्षेत्र की जनता के हित मे हमेशा आवाज उठाने वाले साथ देने वाले हितेश प्रताप सिंह ने बताया कि सलबा सोसाइटी मे 48 किसानों का रकबा शून्य कर दिया गया हितेश ने बताया कि उनके पास उनके क्षेत्र के कुछ किसान भाई उनसे मिलने पहुंचे और उन्होंने इस बात की जानकारी दी पटवारी के द्वारा पंजीकृत किसानों का गिरदोरी में उनका रकबा पटवारी के द्वारा सही आंकड़े दिए गए लेकिन उसके बाद भी उनके आंकड़े शून्य कर दिए गए। इस विषय पर हितेश प्रताप का कहना है किसानों के साथ यह बहुत बड़ा अन्याय है कुछ ही दिनों के बाद धान खरीदी शुरू हो जाएगी अगर इनके आंकड़ों को सही नहीं किया गया तो यह इनके लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा इस विषय पर उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए यह भी कहा अगर किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो किसानों के साथ में मिलकर के आंदोलन किया जाएगा और उनके हक के लिए जो संभव प्रयास होगा वो करेंगे