केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह जी ने कहा मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज जरूर खुलेगा

कमरुन निशा

केंद्रीय जनजातीय विकास राज्य मंत्री माननीय श्रीमती रेणुका सिंह जी के मनेंद्रगढ़ होते हुए अमरकंटक प्रवास के दौरान मनेन्द्रगढ़ फ्रेंड्स ग्रुप के द्वारा सौजन्य भेंट कर मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई । ग्रुप को जानकारी देते हुए माननीय मंत्री महोदया द्वारा बताया गया कि आपके द्वारा जो मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु लेटर दिया गया था उसे एसईसीएल एवं संबंधित विभाग को भेज दिया गया है और एसईसीएल से कुछ जवाब भी आया है जिसकी कॉपी में आपको दिल्ली मैं मेरे कार्यालय से मंगा कर भेजूंगी और पूरे भारत में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाना है 2011 से जो मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग लंबित पड़ी है वह जरूर बनेगा आप लोग चिंता ना करें । इस दौरान मनेंद्रगढ़ फ्रेंड्स ग्रुप के अध्यक्ष श्री अंकुर जैन जी , मनोज सोनकर जी , आशीष मजमुदार जी , सुरेंद्र सिंधवानी जी, बृजेश अग्रवाल जी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.