newकोरियाछत्तीसगढ़

वर्ष 2021- 22 सोसायटियो से धान खरीदी का शुभारंभ धान खरीदी केंद्र पहुंचे आईजी सरगुजा कलेक्टर श्याम धावडे जिला सीईओ दुदावत ग्रामीणों व किसानों की उपस्थिति में विधिवत शुभारंभ

Kamrun nisha

किसानों का मुंह मीठा करा कर तथा कमच्छा भेंट कर किया खरीदी की शुरुआत

बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद

– 1 दिसंबर से पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया, इसी परिपेक्ष्य में कोरिया जिला के अंतर्गत आने वाला जामपारा सोसाइटी केंद्र पर कोरिया कलेक्टर श्याम धावडे के साथ सरगुजा आईजी अजय कुमार यादव और जिला सी ई ओ कुनाल दुदावत सोसाइटी केंद्र पर पहुंचकर रिबन काटते हुए धान खरीदी का शुभारंभ किया

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान खरीदी को लेकर जहां शासन प्रशासन हर एक स्तर पर अपने आप को मजबूती के साथ खड़ा किया है ऐसे में 1 दिसंबर से धान खरीदी केंद्र पर किसानों और धान खरीद को लेकर पूरी तैयारियां पूरी हो चुकी है ऐसे में कोरिया जिला के जाम पारा धाम केंद्र पर प्रशासनिक अमला के वरिष्ठ अधिकारी कोरिया कलेक्टर सरगुजा रेंज के आईजी और जिला पंचायत सीईओ ने किसानों के बीच पहुंचकर गमछा श्रीफल से स्वागत करते हुए धान सोसाइटी केंद्र का शुभारंभ किया

गौरतलब हो कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष 1 दिसंबर से धान की खरीदी शुभारंभ किया गया है जहां शासन-प्रशासन बारदाना को लेकर इस बार पूरी तैयारी करके धान खरीदी केंद्रों पर निरीक्षण और पूरी तैयारी के बीच धान खरीदी केंद्र का 1 दिसंबर से किसानों के धान की खरीदी की शुरुआत की गई है

आपको बता दें कि समिति प्रबंधक जामपारा प्रभाकर सिंह के द्वारा बताया गया इस साल भी शासन के द्वारा 75 परसेंट बारदाना शासन के द्वारा दी गई है एवं 25 परसेंट ग्रामीण किसानों के द्वारा भी बारदाना किया जाएगा शासन ने निर्धारित किया है

बाइट:- श्याम धावडे
कलेक्टर, कोरिया

बाइट:- अजय कुमार यादव
आई.जी, सरगुजा संभाग

बाइट:- प्रभाकर सिंह
प्रभारी, धान खरीदी केंद्र जाम पारा

बाइट:- परमेश्वर राजवाड़े
किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *