अग्रवाल समाज ने लॉक डाउन में राहगीरों के रुकने की व्यवस्था किया आवश्यकता हुई तो भोजन की व्यवस्था।

गंडई । भारत सहित विश्व मे फैले कोविड-19 कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देख कर शासन द्वारा पूरे देश को लॉक डाउन करने के बाद इस संक्रामक रोग से बचने के लिए वा पीड़ितों को सहयोग प्रदान करने के लिए व्यक्तिगत रूप से व संस्थाओं द्वारा देश भर में पीड़ितों के सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया जा रहा है । इसी कड़ी में गंडई के अग्रवाल समाज के युवाओं द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है जिसके तहत नगर स्थित अग्रवाल समाज के भवन श्री अग्रसेन भवन में लॉकडाउन के चलते आसपास के क्षेत्र में फंसे राहगीरों की रुकने की व्यवस्था की गयी है। राहगीरों को आवश्यकता अनुसार भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी करने की जाएगी ।आवश्यक सम्पर्क नम्बर-9424117777 (रितेश), 9425518404 (नीरज), 9098753333 (राहुल)
9425834395 (विक्की), 9691341111(गोल्डी), 8602706661 (जित्तू) आदि है । यह जानकारी रितेश अग्रवाल ने दी है ।
गरीबों को भोजन की व्यवस्था शुरू


गंडई । नगर पंचायत गंडई वार्ड 1 के पार्षद भिज्ञेश यादव ने कोरोना वायरस कोविड-19 के रोकथाम में सहायता के लिए 15 हजार रुपये की दान दिया है । उन्होंने बताया की कोरोना वायरस महामारी घोषित हो चुकी है ।इसकी विभीषिका से बचाव के लिए बहुत संसाधन चाहिए ।राज्य एवं केंन्द्र राज्य सरकार की कई कदम उठा रही है नगर को भी आगे आना चाहिए यही सोच के पार्षद यादव ने तत्काल नगर पंचायत गंडई के राजस्व शाखा में 15 हजार की राशिद कटवायी है जिसके विषय मे कोरोना के रोकथाम के संसाधन हेतु लिखा है । इस मुश्किल घड़ी मे पार्षद ने नगर वासियो अपील की है कि एकसाथ मिलकर कोरोना को हराये ।कोरोना की वैश्विक महामरी के रोक थाम के लिए लाकडाउन का पालन करने के लिए आमजन से अपील की है । लोगों को सावधानी से रहने के लिए कहा है । लोगों को अपने घरो मे सुरक्षित रहने कहा है ।उपरोक्त जानकारी पार्षद ने स्वयं दी है ।
