नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2021 नाम निर्देशन पत्र लेने एवं जमा करने का अंतिम दिन दोनो नगरीय निकायों से कुल 172 अभ्यर्थियों ने जमा किया नाम निर्देशन पत्र

kamrun nisha


कोरिया 03 दिसम्बर 2021/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2021 हेतु समय-अनुसूची के अनुसार नाम निर्देशन पत्र लेने एवं जमा करने की अंतिम तिथि आज 3 दिसंबर निर्धारित रही। नामांकन दाखिल करने की समय अवधि में

नगरपालिका परिषद बैकुण्ठपुर के लिए 96 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के 116 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिए थे। इसी तरह नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा के लिए 76 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिये और जमा किये।
उल्लेखनीय है कि नगरपालिका परिषद बैकुण्ठपुर के 20 वार्ड एवं नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा के 15 वार्ड के लिए निर्वाचन होगा। नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा में 15 वार्डों के लिए 19 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.