एक शाम रफी के नाम मे अमर गीतों को करेंगे याद…मंगल भवन में होगा आयोजन…●●●

kamrun nisha

एक शाम रफी के नाम मे अमर गीतों को करेंगे याद…
मंगल भवन में होगा आयोजन…
●●●

जिला सुरजपुर,,नगर की संगीतमय संस्था संगीत दिल से के द्वारा भी नगर पालिका परिषद के मंगल भवन में एक शाम रफी के नाम सुहानी शाम व सुरमई गीतों के आयोजन की तैयारियां जोर-जोर से की जा रही है। कार्यक्रम की संयोजिका पल्लवी गुड़िया व कलाकार तथा पत्रकार कमरून निशा कोरिया ने बताया कि स्थानीय कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य और गायन के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को सामने लाने तथा पास पार्श्व गायक मोहम्मद रफी साहब के अमर गीतों और यादों को ताजा करने के उद्देश्य से एक शाम रफी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में मंगल भवन में उपस्थित होने की अपील की है।
इस दौरान उन्होंने बताया कि सूरजपुर, सरगुजा, कोरिया, मनेंद्रगढ़, बलरामपुर सहित अन्य जिलों से भी कलाकार अपनी प्रस्तुति देने के लिए आयोजन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.