क्रमांक 1 के वार्ड वासियों के विरोध का सामना करना पड़ा मंत्री ने अपने उद्बोधन के पश्चात ग्रामीणों से पूछा तो वार्ड वासियों ने बिजली, पानी, सड़क, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड जैसी मूलभूत समस्याओं की कमी को जमकर उठाया जिसकी वजह से मंत्री नाराज होकर लोगों की बात सुने बिना वहां से निकल लिए

kamrun nisha

नगर पालिका शिवपुर चर्चा के निकाय चुनाव में पार्टी का प्रचार करने हेतु पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय निकाय मंत्री शिव डेहरिया को वार्ड क्रमांक 1 के वार्ड वासियों के विरोध का सामना करना पड़ा मंत्री जी ने अपने उद्बोधन के पश्चात ग्रामीणों से पूछा तो वार्ड वासियों ने बिजली, पानी, सड़क, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड जैसी मूलभूत समस्याओं की कमी को जमकर उठाया जिसकी वजह से मंत्री जी नाराज होकर लोगों की बात सुने बिना वहां से निकल लिए और नगर पालिका शिवपुर चर्चा के वार्ड क्रमांक3 स्थित सतनाम समाज के सतनाम धाम पहुंचे वहां मात्र 5 मिनट भेंट मुलाकात के पश्चात नगर पालिका शिवपुर चर्चा के और वार्डो में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए बिना वापस बैकुंठपुर के लिए निकल गए पश्चात निकाय के वार्ड क्रमांक 2, 9 ,13 में लगे कांग्रेसी कार्यक्रम के टेंट तत्काल हटाए गए विदित हो कि नगरपालिका शिवपुर चर्चा कांग्रेस में जबरदस्त गुटबाजी चल रही है इस गुटबाजी का मुख्य कारण संगठन की निष्क्रियता है यूं तो विगत 3 वर्षों से चर्चा कांग्रेस में दोनों गुटों में जबरदस्त आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं इसकी जानकारी जिले के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों को थी लेकिन किसी ने भी आकर समझाइश देने या समाधान करने की पहल नहीं की निकाय चुनाव में टिकट बांटने में जिला अध्यक्ष के द्वारा एक गुट विशेष के समर्थन में मनमानी की गई जिसकी वजह से कांग्रेसियों का आक्रोश और जमकर नजर आया कांग्रेस जिला अध्यक्ष के द्वारा वर्ष 2015 के चुनाव के दौरान अपने बनाए गए नियम को ही वर्ष 2021 में दरकिनार कर दिया गया निकाय के अधिकांश वार्डो में कांग्रेसियों के विरूद्ध कांग्रेसी ही चुनाव मैदान में है नगर पालिका शिवपुर चर्चा की इतिहास में मात्र एक बार ही कांग्रेस सत्ता में आई और वर्तमान स्थिति से अब यह प्रतीत होता है कि भविष्य में क्या कांग्रेश वापस सत्ता में आएगी यह कहना मुश्किल है क्योंकि चुनाव के लिए मात्र 10 दिन ही बचे हैं ऐसी स्थिति में गुटबाजी को कैसे दूर किया जाएगा जो पूरी तरह असंभव प्रतीत होता है नगर पालिका शिवपुर चर्चा बैकुंठपुर के चुनाव हेतु पूर्व में प्रभारी मंत्री हेतु टी एस सिंह देव का नाम आया था जिन्होंने प्रभारी बनने से इनकार कर दिया संभवत कोरिया जिले का विभाजन व आपसी गुटबाजी इसका मुख्य कारण रही होगी कुल मिलाकर इसका फायदा भाजपा को मिलने की संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published.