कलेक्टर कोरिया के आदेश पर निशुल्क चावल वितरण प्रारंभ पात्र हितग्राहियों को 2 माह का राशन एक पोस्ट दिया जा रहा

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के गरीबों ,निशक्त जनों ,बुजुर्गों को 2 महीने का राशन एकमुश्त तत्काल उपलब्ध कराने के आदेश के तहत शासकीय उचित मूल्य की दुकान मैं राशन प्रदाय प्रारंभ करा दिया गया जय लक्ष्मी मां स्वयं सहायता समूह के द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान के संचालक रमन गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में चावल आया है जिसे हम दे रहे हैं चावल के प्रति किसी प्रकार का राशि नहीं देना है

चावल के साथ नमक भी निशुल्क दिया जा रहा है शक्कर चना आदि सामग्री अभी नहीं पहुंची है आते ही दे दी जावेगी गौरतलब है कि कलेक्टर कोरिया ने पत्र जारी कर अवगत कराया था कि करुणा संक्रमण की रोकथाम के अंतर्गत राहत देने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अंत्योदय

प्राथमिकता निशक्तजन एकल निराश्रित एवं अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्ड धारियों को मां अप्रैल 2020 तथा मई 2020 के चावल का एक मुफ्त वितरण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं जिसके अनुक्रम में अंत्योदय प्राथमिकता निशक्तजन एकल निराश्रित अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को वितरण के लिए मां अप्रैल 2020 तथा मई 2020 के चावल का उपभोक्ता निर्गम मूल्य ₹1 प्रति किलो के स्थान पर निशुल्क वितरण किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ है

