पार्षद दिलीप ओगरे ने की अपने वार्ड को सेनेटाइजर सोशलमीडिया प्रभारी अमित टंडन ने दिया साथ

गंडई पंडरियापुरे देश इस वक्त* कोरोना वायरस से जुझ रहा है ऐसे में इस वायरस के अभी तक कोई इलाज हेतु दवाई नहीं है सिवा घर में रहने के अलावा और मार्केट में सेनेटाइजर और मास्क भी नहीं है,समस्या के इस घड़ी में पार्षद दिलीप ओगरे ने अपने घर में ही सेनेटाइजर बनाया और मास्क बनवाया और अपने वार्ड क्रमांक 15 में स्वयं उपस्थित होकर सेनेटाइजर किया नाली में पाउडर का छिड़काव कराया गया साथ ही वार्ड वासियों को मास्क और डिटाल साबुन बाटा गया और सबको समझाइश दि गई कि इस महामारी से लड़ने के लिए घर से बाहर ना निकले, पुरे परिवार गर्म पानी पिये, हाथों को लगातार हर एक घंटे में साबुन से 20 सेकंड तक बहते हुए पानी से धोये, गर्म चाय, काफी पीने की अपील की बेवजह बाहर बिलकुल ना निकले, झुंड में ना रहे, लाकडाउन के नियमों का पालन करें, मै धन्यवाद देता हूँ कि संकट के इस घड़ी में भूपेश बघेल की सरकार आपके साथ खडी़ है राशन कार्ड धारियों को 2 माह का चावल दिया जा रहा है, जिसके पास राशनकार्ड नहीं है उसे भी मिलेगा राशन विशेष परिस्थितियों के लिए विशेष इंतजार सरकार ने कर रखी हैं चिंता करने की कोई बात नहीं है…
