Thursday, October 22, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

निजात अभियान में क्रिसमस के अवसर पर सैंटा क्लॉज बांट रहे है तौफे और कैंडिज़

Kamru nnisha

निजात अभियान में क्रिसमस के अवसर पर सैंटा क्लॉज बांट रहे है तौफे और कैंडिज़

कोरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान में अब लोग स्वयं ही हिस्सा लेकर इससे जुड़ते दिख रहे है। जहां एक ओर निजात अभियान के तहत ड्रग्स एवं नारकोटिक्स के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही स्वयं से वॉल पेंटिग कर ग्रामीण महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है, आम जनों द्वारा प्रत्येक त्योहार में निजात अभियान का समर्थन कर इसे प्राथमिकता के आधार पर लोगो से नशे की बुरी लत से बाहर आने की अपील भी की है।
इसी तारतम्य में आज क्रिसमस के अवसर पर निजात अभियान के तहत कोरिया जिले के सभी थानो द्वारा बेहद खूबसूरत क्रिसमस निजात रथ तैयार किया गया है, जिसमे सैंटा क्लाज़ सभी को क्रिसमस की बधाईया अर्पित करते नज़र आ रहे है। साथ ही सैंटा क्लाज़ बच्चों को कैंडिज़, मिठाईया एवं तौफे बाँट रहे है, ये क्रिसमस का निजात रथ कोरिया जिले के गाँव एवं शहर के प्रत्येक गली एवं मोहल्ले में भ्रमण करेगा साथ ही कोरिया पुलिस ने सभी को क्रिसमस की बधाइयां दी है।