Thursday, October 22, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय ने जिले के पिकनिक स्पॉट का भ्रमण कर लिया सुरक्षा उपायों का जायजा

kamrun nisha

संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय ने जिले के पिकनिक स्पॉट का भ्रमण कर लिया सुरक्षा उपायों का जायजा
अतिरिक्त महानिदेशक नगर सेना एवं आपातकालीन सेवाएं अरूण देव गौतम के आदेशानुसार शनिवार को नगर सेना सरगुजा संभाग के संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय कोरिया जिले के प्रवास पर पहुंचे जहां उन्होंने जिले के पिकनिक स्पॉट गौर घाट एवं अमृतधारा का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गौरतलब है कि वर्ष के अंतिम सप्ताह से लेकर नए वर्ष के प्रथम सप्ताह तक पिकनिक स्पाटों पर भारी भीड़ जमा होती है अधिक भीड़भाड़ होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। श्री पाण्डेय ने पिकनिक स्पॉट में आने वाले लोगों से अपील की है कि आप पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ पिकनिक मनायें साथ ही पिकनिक स्पॉट भ्रमण के दौरान कोरिया जिले के जिला सेनानी शेखर नारायण बोरवणकर को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि अत्यधिक भीड़ भाड़ वाले दिनों खासकर अवकाश के दिनों में पिकनिक स्पॉट में दो-दो जवानों की ड्यूटी आपदा प्रबंधन की सामग्री के साथ लगाना सुनिश्चित करें जिससे कि आपात स्थिति में जान-माल की रक्षा की जा सके।
संभागीय सेनानी श्री पाण्डेय के प्रवास एवं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिला सेनानी कोरिया शेखर नारायण बोरवणकर, लांस नायक महेश मिश्रा, सैनिक बबलू शर्मा, केतकरण सहित आपदा मोचन बल के जवान उपस्थित रहे।