जिले में ठंड एवं शीतलहर के कारण विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन
kamrun nisha
जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुये 15 जनवरी तक के लिये जिले में संचालित होने वाले विद्यालयों के समय में परिवर्तन किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार दो पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में सोमवार से शनिवार तक प्रथम पाली के लिए प्रातः 9:00 बजे से 12:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली के लिए अपरान्ह 12:45 बजे से 4:15 बजे तक का समय निर्धारित किया है, वहीं एक पाली में ही संचालित होने वाली शालाओं में प्रातः 10:30 बजे से 3:30 बजे तक का समय निर्धारित किया है।
