Friday, October 23, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मजार में चादर चढ़ाई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं उनकी दीर्घायु के लिए दुआ मांगी गई

kamru nisha


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मजार में चादर चढ़ाई गई

================= प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं उनकी दीर्घायु के लिए दुआ मांगी गई

कुछ दिनों पूर्व पंजाब में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के काफिले को रोक कर एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी गई कि उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया । यह माना जा सकता है कि कोई भी बहुत बड़ी घटना हो सकती थी और उस घटना को किसी तरह ऊपर वाले ने कामयाब नहीं होने दिया । पूरे देश में विभिन्न समुदाय के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी उम्र की कामना की जा रही है । इसही परिपेक्ष में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा अरबशाह बाबा में चादर चढ़ाई गई और दुआ की गई कि ऊपर वाला उनको बहुत लंबी उम्र दे ताकि इस देश की वह सेवा करते रहे। जिस तरह से माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास, के आधार पर देश को आगे बढ़ाया जा रहा है उसही तरह देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहें । इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल केसरवानी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी जेके सिंह, मंडल महामंत्री रामचरित द्विवेदी, संजय गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री जमील शाह, विवेक अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष वारिस खान, महामंत्री बलाल अख्तर, शकील अख्तर, जलील शाह, हेमंत सोनी, ईशा दास, राजेश विश्वकर्मा, अशोक नाविक, हीरा लाल रजक, महेंद्र सिंह आदि अन्य लोग मौजूद रहे।