आज बैकुण्ठपुर के 201 तिरंगा पट्टाधारी ग्रामीणों को जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी एवं कलेक्टर श्याम धावड़े के हाथों मिली ऋण पुस्तिका, शासकीय योजनाओं से सीधे जुड़ सकेंगे।
kamrun nisha

30 साल बाद तिरंगा पट्टाधारी ग्रामीणों की समस्या का हुआ समाधान
राजस्व रिकॉर्ड में शामिल ना होने के कारण शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ नहीं मिल पा रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमले द्वारा प्रकरणों की जांच और सत्यापन कर रिकॉर्ड दुरुस्त किया गया।

