जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह का सोनहत के दुर्गम क्षेत्र रामगढ,आनंदपुर व जनकपुर के क्षेत्रों की भ्रमण.
kamrun nisha

*जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह का सोनहत के दुर्गम क्षेत्र रामगढ,आनंदपुर व जनकपुर के क्षेत्रों की भ्रमण.
बैकुन्ठपुर:- जिला कोरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह के द्वारा दो दिवसीय दिनांक 19/02/2022 व दिनांक 20/02/2022 को सोनहत व रामगढ के पहुँच विहीन क्षेत्रों का भ्रमण कर आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुई और केन्द्र के विभिन्न लाभकारी योजनाएं के बारे में जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने जिला पंचायत अध्यक्ष को अपने पास पा कर खुशी जाहिर किए व अपने समस्याओं के बारे में खुलकर अवगत कराऐ। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह के द्वारा ब्लाॅक सोनहत पहुँच कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओ से मिली और साथ में ही शिकायत मिल रहे आदिवासी छात्रावास निमार्णधिन कार्य का निरीक्षण की जिसमें घटिया मटेरियल व गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य को देखकर कलेक्टर व संबंधित विभाग को जांच व दोषियों के उपर कार्यवाही के लिए बात कहीं। इस दौरे के दौरान जिला पंचायत सदस्य बहन ज्योत्सना राजवाडे जी के यहाँ अल्प समय के लिए पारिवारिक मुलाकात हुआ। इसके बाद रामगढ, नटवाही,आनंदपुर के क्षेत्रों का जनसम्पर्क किया गया ।इस दौरान सोनहत ब्लॉक के अंतिम छोर सरगवां में निर्माण कार्य हो रहे पुलिया में मजदूर भाई बहनों से मुलाकात कि इस दौरान शासकीय वाहन भी दुर्गम क्षेत्र के पुलिया निर्माण के परिवर्तन मार्ग में फंस गया रहा।

मजदूरों से मिलकर समय पर सही मजदूरी भुगतान व अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। सोनहत ब्लॉक के आनंदपुर में ग्रामीण के द्वारा अवगत कराया गया कि यहाँ लाइट की बहुत समस्या है सोलर लाइट के माध्यम से अभी गांव को रौशनी मिल पा रही है। ग्रामीण के द्वारा बताया गया कि पास के ही गाँव मुर्किल से दूरी 10 किमी से विघुत तार लगा कर आस पास के गाँवों को उजाला प्रदान किया जा सकता है। जिसके संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा जिला के विघुत विभाग के ई.ई.साहब से बात कर समस्या का सामाधान करने की बात कही गई । जनकपुर के कई गांवों का भी भ्रमण कर ग्रामीण लोगों से मिलकर समस्या सुनी और जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास कि बात कहीं । जनकपुर दौरा के दौरान जनकपुर क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य व वन स्थाई समिति की सभापति फूलमती सिंह करियालाठी बहन से भी मुलाकात हुआ और दुर्गम क्षेत्र का विकास व लोगों को सुविधा कैसे मिल सके इस बारे में भी विस्तृत चर्चा किया गया ।

