Friday, October 23, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

कमीशन खोरो ने लिया आदिवासी सचिव का जान, सरकार मृतक परिवार को जल्द दे अनुकम्पा नियुक्ति और उत्तर प्रदेश के तर्ज पर पीडित परिवार को 50 लाख का मुआवजा :- रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया।

kamrun nisha

*कमीशन खोरो ने लिया आदिवासी सचिव का जान, सरकार मृतक परिवार को जल्द दे अनुकम्पा नियुक्ति और उत्तर प्रदेश के तर्ज पर पीडित परिवार को 50 लाख का मुआवजा :- रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया।
बैकुन्ठपुर:- कोरिया जिला के जनपद पंचायत भरतपुर में पदस्थ सचिव छत्रपाल सिंह की आत्महत्या एवं सुसाइड नोट मिलने पर जिला पंचायत कोरिया की अध्यक्ष रेणुका सिंह ने पीडा दुःख व्यक्त कर संलिप्पत दोषियों के उपर कडी से कडी कार्यवाही की मांग की है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह के द्वारा एस पी कोरिया से मिलकर कार्यवाही करने की बात कही , जब सुसाइड नोट मिलने के बाद नाम साफ हो चुका है तो उनके ऊपर नामजद एफआईआर करते हुए कार्यवाही करने की बात कही ।और इस संबंध कि शिकायत पंचायत संचालक, सरगुजा आयुक्त,कोरिया कलेक्टर और जिला पंचायत मुख्य कार्य पालन अधिकारी से करने की बात कही और कठोर कार्यवाही करने की बात कही ।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से माग भी कर रही है कि मृतक परिवार को जल्द से जल्द अनुकम्पा नियुक्ति दे और उत्तर प्रदेश के के लिए 50 लाख दे सकते है तो छत्तीसगढ़ के आदिवासी भाई सचिव के परिवार वाले को 50 लाख का मुआवजा भी जल्द सरकार दे।