Friday, September 18, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

बिजली बिल सुधार के लिए सभी विद्युत वितरण केंद्रों में 28 मई से विशेष शिविर’

Kamrun nisha

बिजली बिल सुधार के लिए सभी विद्युत वितरण केंद्रों में 28 मई से विशेष शिविर’

कोरिया 26 मई 2022/ जिले में बिजली बिल सुधार के लिए विद्युत विभाग द्वारा विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 28 मई से शुरू होंगे। सीएसपीडीसीएल मनेन्द्रगढ़ के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि संग्रहित के प्रकरणों के बिजली बिल में सुधार कार्य हेतु मनेन्द्रगढ़ संभाग के अंतर्गत सभी विद्युत वितरण केंद्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। विद्युत वितरण केंद्र बैकुंठपुर, पटना, सोनहत, खड़गवां, चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़, जनकपुर, एवं केल्हारी के कार्यालय में विशेष शिविर लगाया जा रहा है, उपभोक्ता कार्यालयीन समय में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक पहुंचकर शिविर का लाभ ले सकते हैं। यह शिविर 7 जून तक आयोजित किये जायेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *