उपाध्यक्ष आशीष यादव द्वारा वार्ड नंबर 6 में बिजली पोल शिफ्टिंग कार्य कराया गया
kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव के द्वारा वार्ड नंबर 6 में बिजली पोल शिफ्टिंग कार्य कराया गया
आपको बता दें कि बहुत दिनों से वार्ड नंबर 6 में विभिन्न जगहों पर बिजली पोल रोड के बीच में गड़े हुए थे जिससे वार्ड के लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था वार्ड वासियों को दिक्कत ना हो इसलिए बैकुंठपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष कुमार यादव द्वारा वार्ड नंबर 6 में विभिन्न जगहों पर जो पोल रोड में लगे हुए थे उन्हें शिफ्ट करा कर रोड के किनारे लगवाया गया वार्ड वासियों ने आशीष कुमार यादव उर्फ लल्ला भैया को उनके कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

