कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोरिया की बैठक.
kamrun nisha

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोरिया की बैठक
आज दिनांक 3.08.2022 को बैकुंठपुर के पी डब्ल्यू dee रेस्ट हाउस में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोरिया की बैठक आयोजित की गई सर्वप्रथम उपस्थित समस्त कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का तहेदिल से स्वागत किया गया एवं 25 जुलाई से 29 जुलाई तक 5 दिवसीय आंदोलन में जिस उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर अपनी आवाज बुलंद की उस जज़्बे को सलाम किया गया
एवं 22 अगस्त को होने वाले अनिश्चितकालीन आंदोलन की रूप रेखा तैयार किया गया
सम्भागीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह द्वारा कहा गया कि शासन को हमारी एकता के सामने झुकना ही पड़ेगा अन्य कोई विकल्प शासन के पास नहीं है ।
महामंत्री विश्वास भगत ने कहा कि मध्यप्रदेश में गत दिवस ही 34 परसेंट डी ए की घोषणा की गई अब हमारी लड़ाई का चतुर्थ चरण आगामी 22 तारीख से है हमारी लड़ाई अब अपने परिणाम की ओर अग्रसर हो रही है
बैठक में सभी पदाधिकारियों सदस्यों एवं कर्मचारियों से ने 22 अगस्त से अनिश्चित कालीन आंदोलन में अपनी पूरी ताकत झोंक देने की बात कहीं
इस बैठक में
संभागीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, संयोजक अशोक यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए पन्ना,संरक्षक शंकर सुमन मिश्रा, संरक्षक डाक्टर एस के मिश्रा, महासचिव विश्वास भगत,वाहन चालक अध्यक्ष जमुना प्रसाद रजवाड़े,छ ग लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष धीरज सिंह बघेल,अध्यक्ष रवि प्रकाश मिश्रा,मदन सिंह श्याम,भगवान दास,संयोजक रवि कुमार पाण्डेय,दिनेश पटेल, सिद्धि विनायक,समोद दुबे,ब्लाक अध्यक्ष बालेश्वर मिंज,दिलेश्वर सिंह,संदीप कुमार सिंह, दिवाकर सिंह,पटवारी संघ जिलाध्यक्ष भरत यादव,मीडिया प्रभारी मो नय्यर अंसारी ,तहसील अध्यक्ष संजय सूर्यवंशी,महामंत्री नेम कुमारी रजवाड़े, जिला महामंत्री तारा मरावी , संगठन मंत्री संगीता खलखो,संयोजक गोपाल सिंह,चन्दन प्रसाद चन्द्रा,जिला प्रवक्ता सुरेश एक्का,उपाध्यक्ष भीमराव मेश्राम,जिला उपाध्यक्ष पवन रूपोलिहा,अंकिता यादव,सहित कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे

