Friday, October 23, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

MLA मनेंद्रगढ़ ने कम वर्षा होने की स्थिति पर मनेंद्रगढ़ के जनपद पंचायत खड़गवां एवं मनेंद्रगढ़ विकास खण्ड के ग्रामो को सुखा ग्रषित करने की रखी मांग.

kamrun nisha

MLA मनेंद्रगढ़ ने कम वर्षा होने की स्थिति पर मनेंद्रगढ़ के जनपद पंचायत खड़गवां एवं मनेंद्रगढ़ विकास खण्ड के ग्रामो को सुखा ग्रषित करने की रखी मांग.

  • स्वयं उपस्थित होकर कलेक्टर कोरिया को दिया मांग पत्र.
    कोरिया/ चिरमिरी । छत्तीसगढ़ राज्य सहित कोरिया जिले में भी वर्तमान वर्ष कम बारिश होने के कारण किसानों के चेहरे पर मयूशि देखने को मिल रही है इस बड़ी समस्या को देखते हुए कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने कलेक्टर कोरिया को मांग पत्र जारी कर मनेंद्रगढ़ विधानसभा के जनपद पंचायत खड़गवां एवं विकास खण्ड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायतो को सुख ग्रषित करने की मांग की है । विधायक मनेंद्रगढ़ ने अपने पत्र में अपने शब्दों को अंकित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ के पूरे प्रदेश सहित कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 में भी इस वर्ष कम वर्षा होने के कारण खेत खलिहान सूखा ग्रस्त हैं, इन दिनों बारिश नहीं होने की वजह से खेत में धान की रोपाई भी सूख गई है, जिससे किसानों के द्वारा खेती – खलियानी में लगाई गई पूंजी भी पूरी तरह से बर्बाद होने के कगार में है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है, बारिश नहीं होने के कारण रोपाई भी सूखने लगी है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति दिनों दिन भयावह होती जा रही है।

सामान्य तौर पर जून-जुलाई के माह में तेज वर्षा होनी चाहिए पर इस वर्ष बारिश नहीं होने की वजह से किसान आसमानों की ओर निहार रहे है। जिससे लगे धान भी तेज धूप से जलकर नष्ट होते नजर आ रहे है।
श्री जायसवाल ने आगे कहा की कम वर्षा होने की वजह से मेरे विकास खण्ड खड़गवां एवं विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ में सूखा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने एवं रोजगार मूलक कार्य अविलम्ब प्रारम्भ करने प्रक्रिया को गति देते हुए हमारे किसान भाइयों उनका ख़ुशी दे ।