कोरियाछत्तीसगढ़

चावल में मिले रेंगते कीड़े और इल्लियां.. शासन की लापरवाही उजागर स्पष्ट रूप से खाद्य अधिकारी की लापरवाही के साथ उनकी उदासीनता को दर्शाता है गरीबों के हक के चावल गमन का भी आरोप….

kamrun nisha

चावल में मिले रेंगते कीड़े और इल्लियां.. शासन की लापरवाही उजागर

कोरिया/भरतपुर:- यूं तो गरीब परिवार के लोगों के लिए एक रुपए किलो के हिसाब से चावल दिया जाता है। लेकिन कोरिया जिले में मिलने वाला चावल लोगों के लिए बीमारी का कारण बन रहा है।

बात करें कोरिया जिले के भरतपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत च्यूल के शासकीय उचित मूल्य दुकान में जहां ग्रामीणों को कीड़े और इल्ली लगा चावल दिया जा रहा है। जो आप तस्वीरों में आप साफ़ देख सकते हैं.. आपको बता दें खाद्य अधिकारी कार्यालय की दुकान से दूरी महज 20 किलोमीटर है.. फिर भी उनकी नाक के नीचे इल्लियां रेंगते चावल का वितरण किया जा रहा है..
इससे स्पष्ट रूप से खाद्य अधिकारी की लापरवाही के साथ उनकी उदासीनता को दर्शाता है।

शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक पर गरीबों के हक के चावल गमन का भी आरोप…

ग्राम पंचायत च्यूल में महिला स्व सहायता द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित किया जा रहा है.. बताया जा रहा है इस दुकान का संचालन वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा किया जा रहा है.. जिसके कारण कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है.. हितग्राहियों द्वारा दुकान संचालक पर आरोप लगाया गया है कि वह पूरा चावल नहीं बांट रहे हैं.. हमारे हक के चावल पर हेराफेरी कर रहे हैं.. अब देखना होगा की शासन की योजनाओ पर पलीदा लगाने वाले शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक पर कार्यवाही होती है या खाद विभाग अभी भी जागने को तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *