डॉ राकेश शर्मा ने खिलाड़ियों के बढ़ाएं उत्साह ₹2100 रुपये का पुरस्कार और उप विजेता टीम बसदेइ को 1100 रुपए का पुरस्कार डॉ राकेश शर्मा ने अपनी ओर से दिया,
कमरून निशा स्टेट हेड

जिला कोरिया श्री श्री गणेश पूजा समिति छिंदिया बाजार पारा पटना द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ शर्मा अस्पताल के संचालक डॉ राकेश शर्मा उपस्थित हुए कबड्डी प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया,
साथ ही आयोजन समिति को अपनी शुभकामनाएं दी एव जीतने वाली टीम देवनगर को ₹2100 रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार और उप विजेता टीम बसदेइ को 1100 रुपए का अतिरिक्त पुरस्कार डॉ राकेश शर्मा ने अपनी ओर से दिया,
साथ ही कहा कि सदैव खिलाड़ियों के साथ खड़े रहेंगे और खिलाड़ियों को जिस प्रकार का भी सहयोग लगेगा मैं उनके लिए सदैव तत्पर रहूंगा साथ ही उन्होंने आयोजन समिति को भी शुभकामनाएं दी कि उनके द्वारा यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ डॉ शर्मा ने कहा आगे भी ऐसे आयोजन होते रहे हम सभी अपना पूरा सहयोग एव साथ सदैव देंगे

