पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने बचरा-पोंड़ी क्षेत्र का किया भ्रमण…साप्ताहिक बाज़ार में लगाई चौपाल, ग्रामीणों से की मुलाक़ात…
kamrun nisha

पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने बचरा-पोंड़ी क्षेत्र का किया भ्रमण…
साप्ताहिक बाज़ार में लगाई चौपाल, ग्रामीणों से की मुलाक़ात…

बैकुंठपुर/ पूर्व केबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े आम लोगों से रूबरू होने के लिये क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर रहे हैं। शहरी व ग्रामीण जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं। इसी तारतम्य में उन्होंने मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत बचरा-पोंड़ी क्षेत्र का दौरा किया। पूर्व मंत्री श्री राजवाड़े ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय साप्ताहिक बाजार का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाक़ात की। तथा उनका हालचाल जाना। इस दौरान ग्रामीण उनसे सहज भाव से मिले और अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।

इस दौरान क्षेत्र की जनता ने जिले को लेकर उत्पन्न असमंजस की स्थिति व होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। इन सबके बीच श्री राजवाड़े उमकी छोटी छोटी समस्याओं का निराकरण किया। ग्रामीणों से मुलाकात के बाद श्री राजवाड़े ने कहा कि क्षेत्र में बिज़ली, खराब ट्रांसफार्मर की समस्या है।

रोजगार गारंटी के तहत काम न मिलने से ग्रामीण परेशान है। जिससे लगता इस क्षेत्र का कोई देखने सुनने वाला नहीं है। बाजार भ्रमण के बाद उन्होंने एक स्थानीय दुकान में चौपाल लगाई, और लोगों से भेंट- मुलाकात की। श्री राजवाड़े को अपने बीच देख कई लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में बताया।

जिस पर उन्होंने तत्काल अधिकारियों से मोबाईल पर चर्चा कर उनकी हरसम्भव मदद की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।

