231 बटालियन जावंगा गीदम, दंतेवाड़ा (छ०ग०)प्रेस विज्ञप्ति“बस्‍तर के वास्‍ते अमन के रास्‍ते” अभियान से प्रभावित होकर ग्राम पल्‍ली मिलिशिया सदस्‍य ने कमाण्‍ड़ेंट 231 वीं वाहिनी जावंगा गीदम दंतेवाड़ा के समक्ष किया आत्‍म समर्पण

231 बटालियन जावंगा गीदम, दंतेवाड़ा (छ०ग०)
प्रेस विज्ञप्ति
“बस्‍तर के वास्‍ते अमन के रास्‍ते” अभियान से प्रभावित होकर ग्राम पल्‍ली मिलिशिया सदस्‍य ने कमाण्‍ड़ेंट 231 वीं वाहिनी जावंगा गीदम दंतेवाड़ा के समक्ष किया आत्‍मसमर्पण
दिनांक 21 सितम्‍बर, 2022

मोटू फरसा
(ग्राम पल्‍ली मिलिशिया सदस्‍य)

                 *जिले में चलाये जा रहे नक्‍सल उन्‍मूलन अभियान के तहत जिला दंतेवाड़ा के विभिन्‍न ग्रामों के व्‍यक्ति जो प्रतिबंधित नक्‍सली संगठन में सक्रिय है उन्‍हें आत्‍मसमर्पण कर सम्‍मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना/कैम्‍पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्‍पा कर बस्‍तर के वास्‍ते अमन के रास्‍ते अभियान चलाया जा रहा है एवं कमाण्‍ड़ेंट 231 बटालियन श्री सुरेन्‍द्र सिंह के द्वारा नक्‍सली संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्‍मसमर्पण कर सम्‍मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए लगातार आह्ववान कर अपील किये जाने पर आज दिनांक 21.09.2022 को मलांगीर एरिया कमेटी अन्‍तर्गत मोटू फरसा (ग्राम पल्‍ली मिलिशिया सदस्य) ग्राम पल्‍ली किस्‍कलपारा, थाना-भैरमगढ़, बीजापुर (छ०ग०)  ने माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर “बस्‍तर के वास्‍ते अमन के रास्‍ते ” एवं छत्‍तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज के मुख्‍यधारा से जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्‍छा व्‍यक्‍त करते हुए कमाण्‍ड़ेंट 231 वीं बटालियन के समक्ष आत्‍मसमर्पण किया ।* 

Leave a Reply

Your email address will not be published.