कोरियाछत्तीसगढ़

चन्द्रिका पैंकरा छत्तीसगढ़ अजजा शा. सेवक विकास संघ के जिलाध्यक्ष, रवींद्रसिंह महासचिव निर्वाचितजिला कार्यकारणी का विस्तार.

kamrun niaha

चन्द्रिका पैंकरा छत्तीसगढ़ अजजा शा. सेवक विकास संघ के जिलाध्यक्ष, रवींद्रसिंह महासचिव निर्वाचित
जिला कार्यकारणी का विस्तार
बैकुण्ठपुर – जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के सभाकक्ष में गत दिवस अनुसूचित जनजाति शा.सेवक विकास संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर अजजा शा सेवक विकास संघ जिला कोरिया का पुनर्गठन किया गया, जिसमें राजस्व निरीक्षक श्री चंद्रिका प्रसाद पैकरा जिलाध्यक्ष एवं श्री रविन्द्रसिंह महासचिव निर्वाचित हुवे।
पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर रामस्वरूप चंदे एवं जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी श्री ए. पन्ना को सर्वसम्मति से संरक्षक बनाये गए। उपाध्यक्ष के पद पर श्री भगत सिंह, श्री गनपत सिंह एवं श्रीमती सावित्री सिंह, सचिव के पद पर श्री दीपक तिर्की एवं विनोद पैकरा संयुक्त सचिव के पद पर श्री विपिन पैकरा,श्री ओम प्रकाश सिंह,श्री शुकुल प्रसाद, श्री चन्द्र देव सिंह चुने गए। श्री सुरेश एक्का को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।जिला मीडिया प्रभारी के पद पर श्री चेतनारायण कश्यप तथा जिला प्रवक्ता के पद पर श्री भूप साय मरकाम
निर्वाचित हुवे। श्रीमती संध्या किरण भगत, विष्णु प्रताप सिंह,अशोक पैंकरा, संजय भगत, अमर सिंह श्याम, महेंद्र सिंह, अजय भगत, सुरेश प्रसाद, प्रयाग सिंह जिला कार्यकारी सदस्य चुने गए।सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।जिला प्रवक्ता भूपसाय मरकाम ने अजजा शासकीय सेवक विकास संघ के उद्देश्यों एवं नियमावली बताए।सर्व आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष रविन्द्रसिंह एवं सचिव विश्वास भगत द्वारा सर्व आदिवासी समाज के लिए सांस्कृतिक भवन हेतु भूमि आबंटन संबंधी कार्य निरंतर किये गए जिसका जिक्र करते हुवे संरक्षक श्री ए पन्ना द्वारा उन्हें बधाई दी तथा सेवक संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों से एक सुनियोजित योजना के तहत कार्य करने का अनुरोध किया, ताकि भव्य सांस्कृतिक भवन का लाभ सर्व आदिवासी समाज को मिले। जिलाध्यक्ष श्री चंद्रिका पैकरा द्वारा स्वीकृत सांस्कृतिक भवन के संबंध में विस्तार से बताया गया तथा भूमि आबंटन में पंजीयन शुल्क हेतु आर्थिक सहयोग करने समाज के सभी वर्गों से अपील की गई। उक्त बैठक में सर्व आदिवासी समाज सचिव विश्वास भगत कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंह , आर आई संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह अजाक्स के जिला सचिव संजय सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *