सर्वविकास समिति को अनुमति न देना आपत्तिजनक-देवेन्द्र तिवारीहमारी तैयारी पूर्ण, वरिष्ठों से सलाह लेंगे।

kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर ,सर्वविकास समिति को अनुमति न देना आपत्तिजनक-देवेन्द्र तिवारी
हमारी तैयारी पूर्ण, वरिष्ठों से सलाह लेंगे।
रावण दहन आयोजन के लिए अपनी तैयारी पूरी कर चुके कोरिया सर्वविकास समिति के आवेदन पर विचार नहीं किया गया। वहीं प्रशासन ने स्व रामचंद्र सिंहदेव स्पोर्ट्स कमेटी को रावण दहन की अनुमति दे दिया है। इस पर कोरिया सर्वविकास समिति के संरक्षक देवेन्द्र तिवारी ने बयान जारी कर कहा है कि यह बेहद आपत्तिजनक है।बैकुंठपुर में नवीन समिति के गठन का हम स्वागत करते हैं, किन्तु पिछले कुछ दिनों में हुए घटनाक्रम ने अधिकारसंपन्न लोगों के असहिष्णुता को दर्शाया है। सत्ता पक्ष ने इस पर राजनीति करनी शुरू कर दी है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में ऐसी परंपरा की शुरुआत होना बेहद दुखद है। इस पर जिलेवासियों को विचार करना चाहिए। कोरिया सर्वविकास समिति अपने वार्षिक कार्यक्रम के लिए प्रशासन और समाज के समक्ष अपना पक्ष पूरी ताकत के साथ रखेगी।

                     मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि रावण दहन का कार्यक्रम सार्वजनिक कार्यक्रम है। विगत 15 वर्षों से परंपरागत रूप से इस आयोजन को निरंतरता देने वाली समिति किसी भी दृष्टि से राजनीतिक नहीं है। समिति में शहर के नागरिकगण और कोरिया जिले के सभी विकासखंड के लोगों की सहभागिता है।
          प्रशासन का निर्णय एकपक्षीय है। हम सोमवार को कलेक्टर कोरिया को पुनः अभ्यावेदन प्रस्तुत करेंगे।

समिति द्वारा मिनी स्टेडियम में रावण दहन की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। आयोजन में शहर के सभी वरिष्ठों व जनसामान्य को आमंत्रण भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.