Tuesday, November 17, 2026
Latest:
newकोरियाछत्तीसगढ़

जॉइंट नाईट पेट्रोलिंग पर निकली जिला व पुलिस प्रशासन की टीमकानून व्यवस्था बैठक में दिए कलेक्टर-एसपी के निर्देश पर हुआ शीघ्र अमल.

kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर ,,जॉइंट नाईट पेट्रोलिंग पर निकली जिला व पुलिस प्रशासन की टीम

कानून व्यवस्था बैठक में दिए कलेक्टर-एसपी के निर्देश पर हुआ शीघ्र अमल

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों पर त्वरित अमल करते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने नाईट पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। गत दिनों आयोजित कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजस्व एवं पुलिस प्रशासन को समन्वय कर जिलों में विजिबल पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा नाईट पेट्रोलिंग को मजबूत करने यह पहल की गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार रात्रिकालीन गश्त में राजस्व व पुलिस प्रशासन के अधिकारी संयुक्त रूप से शामिल रहेंगे जिससे रात में असामाजिक गतिविधियों पर रोकथाम की जा सके और आमजन रात में भी बिना किसी चिंता के सुरक्षित माहौल में आवागमन कर सकें।