Thursday, October 22, 2026
Latest:
newछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता…

kamrun nisha

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता…

रायपुर [ News T20 ] | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से राज्य सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने सुप्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को रायपुर आने का न्यौता दिया है। द्विवेदी ने आज मुंबई में सिने अभिनेता बच्चन से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बच्चन को छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाया और यहां की फिल्म नीति पर चर्चा की। द्विवेदी ने उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनोन्मुखी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।