कर्तव्य का निर्वहन करते हुये अपने प्राणों की आहुती देने वाले देश के अमर शहीदों को ”21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस“ के अवसर पर 10वी वाहनी सिलफिली में स्मरण करते हुये श्रद्धांजली अर्पित
mkamrun nisha

⏺️ कर्तव्य का निर्वहन करते हुये अपने प्राणों की आहुती देने वाले देश के अमर शहीदों को ”21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस“ के अवसर पर 10वी वाहनी सिलफिली में स्मरण करते हुये श्रद्धांजली अर्पित की गई,
*⏺️ पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा अजय कुमार यादव द्वारा शहीद परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं/परेशानियों के शीध्र निराकरण हेतु हर संभव मदद करने के संबंध में आस्वस्थ किया गया।

-------000-------
➡️10वी वाहनी छसबल सिलफिली मुख्यालय में आयोजित *”पुलिस स्मृति दिवस"* के कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा अजय कुमार यादव, कलेक्टर सरगुजा, सूरजपुर, पुलिस अधीक्षक सरगुजा, सूरजपुर,सेनानी 10वी वाहनी छसबल सिलफिली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा सूरजपुर के अधिकारी व पत्रकारगण एवं शहीद के परिवारजन उपस्थित थे।
➡️पुलिस की टुकड़ी द्वारा शहीदों को सलामी दी गई, तत्पष्चात् पूरे भारत मे दिनांक 01.09.2021 से 31.08.2022 तक कर्तब्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के नाम का स्मरण कर कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं परिजनों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई।
*क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस।*
➡️गौरतलब है कि आज से 62 वर्ष पहले अक्टूबर 1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी टुकड़ी के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे तभी से प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने-कोने में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस पर परेड़ का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज,कलेक्टर सरगुजा,सूरजपुर एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीदों के परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना, शहीद के परिजनों से वार्तालाप किया गया कि हम सब एक परिवार के समान हैं, अपने आपको कभी अकेला न समझें, किसी भी किस्म की पारिवारिक, व्यक्तिगत अथवा आर्थिक समस्या हो तो अवगत करायें। समस्या के समाधान का सकारात्मक प्रयास निष्चित् रूप से किया जावेगा।
-------000-------


