छत्तीसगढ़

सुबह 5 बजे से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई। इसी दौरान एक युवक बाइक लेकर राहुल गांधी से मिलने आया था। जिसके बाइक में बैठकर कुछ दूर तक राहुल गए.

kamrun nisha

भारत जोड़ों यात्रा: बाइक में सवार राहुल गांधी के साथ दौड़ते दिखाई दिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव…

जिला कोरिया बैकुंठपुर,,,,,,कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देश भर में भारत जुड़े यात्रा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे गत रात्रि मध्यप्रदेश जे महू पहुंचे। जहां रात रुकने के बाद सुबह 5 बजे से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई। इसी दौरान एक युवक बाइक लेकर राहुल गांधी जी से मिलने आया था। जिसके बाइक में बैठकर कुछ दूर तक राहुल जी गए तभी उनके साथ सैकड़ो लोग उन्हें बाइक के साथ साथ दौड़े, जिसमें भिलाई नगर विधायक भी दौड़ते हुए नजर आए।

भारत जोड़ो यात्रा में मध्यप्रदेश के रूट पर कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को सौंपी गई है। भिलाई नगर विधायक इससे पहले में दो बार 3 दिन के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं जब राहुल गांधी जी साउथ इंडिया में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे थे तब भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव उनके साथ इस यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी जी के साथ में उन्होंने कई किलोमीटर पैदल सफर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *