जिले के प्रथम झुमका जल महोत्सव के सफल आयोजन के बाद कलेक्टर लंगेह की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने की महोत्सव स्थल की सफाई भी’पहली बार हमने देखा कलेक्टर, कलेक्टर का परिवार एवं एसडीएम एवं जिला प्रशासन ने साफ सफाई की और कचरा भी उठाए बड़े ही गर्व की बात।

कोरिया जिला का गौरव जिला प्रशासन ने आज कर दिखाया

स्टेट हेड कमरून निशा

जिले के प्रथम झुमका जल महोत्सव के सफल आयोजन के बाद कलेक्टर श्री लंगेह की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने की महोत्सव स्थल की सफाई भी’।

कोरिया कलेक्टर एवं उनका परिवार साफ सफाई करते हुए एवं कचरा को उठाते हुए बड़े ही गर्व की बात है ऐसे अधिकारी जिला में है।

कोरिया 21 जनवरी 2023/फीफा विश्वकप 2022 के दौरान जापानियों ने तब दिल जीत लिया जब मैच के बाद जापानी स्टेडियम की भी सफाई में जुट गए। जापान और क्रोएशिया के बीच हुए मैच के बाद जापानी फैंस ने स्टेडियम की सफाई की। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार की सुबह कोरिया जिले में भी देखने को मिला जब कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम ने झुमका बोट क्लब में स्वच्छता के लिए श्रमदान किया।

एसडीएम मैडम जी झाड़ू लगाते हुए झुमका बांध प्रोग्राम स्थल में बड़े ही हर्ष की बात है ऐसे जांबाज अधिकारियों को सलाम है कोरिया जिला के तरफ से


गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही झुमका बोट क्लब में जिले के प्रथम झुमका जल महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया गया था। दो दिन हुए इस महोत्सव में 20 हजार से भी ज्यादा लोग शामिल हुए और महोत्सव का लुत्फ उठाया।

जिला कलेक्टर कोरिया ने कर दिखाया की थोड़ी भी घमंड नहीं आम आदमियों के तरह ही उन्होंने साफ सफाई की झुमका बांध प्रोग्राम स्थल में


इसी कड़ी में झुमका जल महोत्सव 2023 के सफल आयोजन पश्चात आवश्यक सफ़ाई हेतु श्रमदान का आयोजन आज सुबह 7ः30 बजे से कलेक्टर की अगुवाई में किया गया। कलेक्टर श्री लंगेह सपत्नीक झुमका बोट क्लब पहुंचे और टीम बनाकर श्रमदान किया गया।

जिला कलेक्टर कोरिया ने स्वयं की काम साफ-सफाई का एवं अपने परिवार से भी करवाया साफ सफई का श्रमदान ऐसे जांबाज अधिकारियों को एवं जिला प्रशासन को कोटि-कोटि प्रणाम आज कलेक्टर कोरिया का न्यूज़ लगाने में शब्द कम पड़ गए ऐसे हैं जिला कलेक्टर कोरिया


टीम अनुसार बोट क्लब एरिया एवं स्टेज एरिया में जिला पंचायत, स्टेज के सामने एरिया एवं ग्रीन रूम एरिया में कलेक्ट्रेट टीम, गार्डन एरिया में टीम नगर पालिका परिषद, लेज़र लाइट एरिया में टीम पीडब्ल्यूडी, फ़ूड स्टाल एरिया में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, पार्किंग एरिया में टीम तहसीलदार बैकुण्ठपुर, बिहान मेला स्थल में स्वास्थ्य एवं वनविभाग की टीम को सफाई की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान सहयोग के लिए स्वच्छता दीदियां भी झुमका बोट क्लब में मौजूद रहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published.